देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौतें, 1,347 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 898 हो गई है। इसके अलावा रिकार्ड 1347 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 63,977 हो गयी जिनमें से 14,119 रोगी उपचाराधीन हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 18 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 898 हो गई है। इसके अलावा रिकार्ड 1347 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 63,977 हो गयी जिनमें से 14,119 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढे आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में 11 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इसमें से बीकानेर—जयपुर में 3-3, बाडमेर में दो, अजमेर—गंगानगर—उदयपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 81.59 लाख लोग प्रभावित.

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 898 लोगों की मौत हुई है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 238 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65,बीकानेर में 63, अजमेर में 61, कोटा में 55,नागौर—पाली में 37—37, अलवर में 23 और धौलपुर—उदयपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

राज्य में आए 1347 नये मामलों में से जयपुर में 247, जोधपुर में 161, भीलवाडा में 148, धौलपुर में 106, कोटा में 90, भरतपुर में 86, चित्तोडगढ में 75, नागौर—पाली में 50—50, झुंझुनूं में 42, बाडमेर में 40, प्रतापगढ में 32, सिरोही में 29, टोंक में 27, दौसा में 26, अजमेर—गंगानगर में 24—24, झालावाड में 23, बांरा में 19, डूंगरपुर में 14, हनुमानगढ में 13, जालौर में 12, चूरू में 5 और सवाईमाधोपुर में 4 नये मामले आए हैं।

यह भी पढ़े | 103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात.

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट