जरुरी जानकारी | टाटा कम्युनिकेशंस में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री के प्रबंधन की दौड़ में 11 मर्चेंट बैंकर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्डमैन सैश, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल सहित 11 मर्चेंट बैंकर टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में सरकार की 26.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का प्रबंधन करने की दौड़ में हैं।
नयी दिल्ली, सात फरवरी गोल्डमैन सैश, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल सहित 11 मर्चेंट बैंकर टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में सरकार की 26.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का प्रबंधन करने की दौड़ में हैं।
सरकार 20 मार्च, 2021 तक टाटा कम्युनिकेशंस लि. (पूर्व में वीएसएनएल) में अपनी समूची हिस्सेदारी बिक्री पेशकश और रणनीतिक ब्रिकी के जरिये बेचेगी।
मर्चेंट बैंकर नौ फरवरी को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के अधिकारियों के समक्ष इस बारे में प्रस्तुतीकरण देंगे। दीपम की वेबसाइट पर डाले गए नोटिस में यह जानकारी दी गई है।
इस दौड़ में शामिल अन्य मर्चेंट बैंकरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, यस सिक्योरिटीज और इलारा कैपिटल हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र की वीएसएनएल का निजीकरण 2002 में किया गया था। इस समय कंपनी की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश रणनीतिक भागीदार पैनाटोन फिनवेस्ट को किया गया था। साथ ही उसे प्रबंधन नियंत्रण का भी स्थानांतरण किया गया था।
रणनीतिक विनिवेश के बाद कंपनी का नाम बदलकर टाटा कम्युनिकेशंस लि. हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)