विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमले में 11 मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी हमले में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 20 अगस्त पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी हमले में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई।

‘जियो न्यूज’ ने उपायुक्त रेहान गुल खट्टक के हवाले से बताया कि आतंकियों ने शनिवार को शावाल तहसील के गुल मीर कोट के पास 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोट करके उड़ा दिया।

खट्टक ने बताया कि एक निर्माणाधीन सरकारी इमारत में काम करने वाले कम से कम 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये मजदूर माकिन और वाना तहसील से ताल्लुक रखते थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि लापता श्रमिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले शनिवार को अपर साउथ वजीरिस्तान के माकिन तहसील में असामाजिक तत्वों ने बम निरोधक दस्ते के वाहन पर रॉकेट दागा था जिसमें चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\