देश की खबरें | चार उच्च न्यायालयों में 11 न्यायिक अधिकारियों, दो अधिवक्ताओं को पदोन्नत किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सहित चार उच्च न्यायालयों में बृहस्पतिवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश तथा न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली सहित चार उच्च न्यायालयों में बृहस्पतिवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश तथा न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

इनके अलावा न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया।

छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च न्यायालयों में 13 नई नियुक्तियां की गईं।

विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट कर नियुक्तियों और स्थानांतरण की जानकारी दी।

एक आदेश में कहा गया, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति सर्वश्री (1) गिरीश कथपालिया और (ii) मनोज जैन को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप, दो साल के लिये नियुक्त करते हैं। यह नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी जबसे वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे।”

एक अन्य आदेश के अनुसार, रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हिरदेश और अवनींद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसी तरह राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।

संजय कुमार जायसवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर न्यायाधीश बनाए जाने से पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड