देश की खबरें | खराब मौसम के कारण दिल्ली के हवाई अड्डे पर 11 विमानों का मार्ग बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 11 विमानों का सोमवार को मार्ग परिवर्तित किया जबकि कई विमानों का देरी से आवागमन हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 11 विमानों का सोमवार को मार्ग परिवर्तित किया जबकि कई विमानों का देरी से आवागमन हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण दृश्यता कम हुई जिसके चलते विमान परिचालन पर इसका असर पड़ा।

एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ और ‘इंडिगो’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में खराब दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

अधिकारी ने बताया कि 11 विमानों में से 10 को जयपुर और एक को देहरादून की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ विमान चालकों को ‘सीएटी-3’ परिचालन के लिए प्रशिक्षण नहीं मिला था, जिसके कारण उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

‘सीएटी-3’ से प्रशिक्षित विमान चालकों को बहुत कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ाने या उतारने की अनुमति होती है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर सोमवार को तड़के एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता है। वर्तमान में सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है।’’

डीआईएएल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है। यहां से प्रतिदिन लगभग 1,400 विमानों की आवाजाही होती है।

इसने यात्रियों को उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करने की भी सलाह दी।

‘स्पाइसजेट’ ने सोमवार तड़के ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में खराब दृश्यता के कारण प्रस्थान/आगमन करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

‘इंडिगो’ ने रविवार देर रात एक पोस्ट में कहा, ‘‘धुंध के कारण दिल्ली में दृश्यता प्रभावित हो रही है जिसके कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो सकती है और विमानों के परिचालन में देरी हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज