देश की खबरें | महाराष्ट्र से श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये 11.86 लाख प्रवासी अपने गृह राज्य लौटे : देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र से अबतक 11,86,212 प्रवासी कामगार 822 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये अपने-अपने गृह राज्यों को लौट चुके हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को दी।

जियो

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र से अबतक 11,86,212 प्रवासी कामगार 822 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये अपने-अपने गृह राज्यों को लौट चुके हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को दी।

उन्होंने कहा कि अपने गृह प्रदेशों को लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों की यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जब 130 करोड़ लोग एक भावना के साथ आते हैं, तो ये संग ही संगीत बन जाता है.

देशमुख ने बताया, ‘‘एक मई से एक जून के बीच 822 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से 11,86,212 प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों के लिए रवाना किया गया।’’

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 450 विशेष रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश गई। बिहार के लिए 177, पश्चिम बंगाल के लिए 47, मध्यप्रदेश के लिए 34, झारखंड के लिए 32, राजस्थान के लिए 20, ओडिशा के लिए 17, कनार्टक और छत्तीसगढ़ के लिए छह-छह विशेष रेलगाड़ियां रवाना की गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में 70 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे के भीतर सामने आए 2361 नए मामले.

देशमुख ने बताया कि इन विशेष रेलगाड़ियों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े स्टेशनों से रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 136, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 154, पनवेल से 45, भिवंडी से 11, बोरिवली से 71, कल्याण से 14, ठाणे से 37, बांद्रा टर्मिनस से 64, पुणे से 78, कोल्हापुर से 25, सतारा से 14, औरंगाबाद से 12 और नागपुर से 14 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान