देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 108 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तीन सुरक्षा कर्मियों सहित कोविड-19 के 108 नए मरीजों के सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस से अबतक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,580 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 29 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तीन सुरक्षा कर्मियों सहित कोविड-19 के 108 नए मरीजों के सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस से अबतक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,580 हो गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र में 28 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि निचले सुबनसिरी जिले में 12 और सियांग जिले में आठ और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Gold Smuggling Case: पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को कोच्चि की एक अदालत ने 7 दिन ED हिरासत में भेजा: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जम्पा ने बताया, ‘‘ नए मरीजों में सेना के दो जवान और इंडियन रिजर्व बटालियन का एक जवान शामिल है।’’

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय 2064 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 12,480 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली से भाग कर आए दो बच्चियां मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती मिलीं.

डॉ.जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 85.59 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 36 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है, जिनमें से 18 की मौत इस महीने हुई।

अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अबतक 3,12,775 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 2,107 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड