देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1076 नए मामले, 11 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले आने से शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई । संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई। पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले आने से शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई । संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई। पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौत हुई है।

वर्तमान में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 10,072 हो गई। मंगलवार को शहर में 9,897 मरीज थे।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी'.

मंगलवार को संक्रमण के 674 मामले आए और 12 मरीजों की मौत हुई थी।

इससे पहले 27 जून को इलाजरत मरीजों की संख्या 28,329 थी। इसके बाद चार अगस्त से संख्या घटने लगी और अब यह 10,000 से कम हो चुकी है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मस्जिद बंदर और भायखला स्टेशन के बीच ट्रेनें फंसी: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर में नौ जून को सात लोगों की मौत की बात कही गयी लेकिन महीने के लिए मौत के आंकड़ों में बाद में कई बार बदलाव किए गए।

बुधवार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले 1,40,232 हो गए हैं । ठीक होने की दर 90 प्रतिशत के करीब है ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 के मृत्यु दर पर आंकड़ों की समीक्षा के लिए बैठक की। मुख्य सचिव विजय देव ने भी निगरानी रणनीति के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की ।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड अस्पतालों में 10,583 बेड खाली हैं ।

शहर में 1,26,116 मरीज ठीक हो चुके हैं । कुल 5,227 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं ।

दिल्ली में अब तक 10,99,882 जांच की गयी है । बुधवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 481 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट