देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1061 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के 1061 नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1.62 लाख से ज्यादा हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली में कोविड-19 के 1061 नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1.62 लाख से ज्यादा हो गयी।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गयी । शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 4,313 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Thane 17 Private Hospitals: मुंबई से सटे ठाणे में 17 अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से वसूले 1.82 करोड़ रुपये.

पिछले सप्ताह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बारे में सवाल पूछे जाने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि शहर में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कुल 11,910 जांच की गयी है । इनमें आरटी-पीसीआर, सीबीनेट, ट्रूनेट विधि से 3,826 नमूनों की जांच की गयी जबकि 8,084 जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गयी।

यह भी पढ़े | ISI ने सेक्स वर्कर का इस्तेमाल कर गोरखपुर के शख्स को किया ब्लैकमेल.

दिल्ली में कुल 14,43,004 जांच हो चुकी है ।

संक्रमितों की कुल संख्या 1,62,527 हो गयी है ।

शहर में 1,46,588 मरीज ठीक हो चुके हैं । वर्तमान में 11,626 मरीजों का उपचार चल रहा है । इनमें से 6143 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं । पिछले 24 घंटे में 1200 मरीज ठीक हो गए ।

शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 644 है ।

अस्पतालों में कुल 14,127 बेड हैं जिनमें से 3590 पर मरीज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट