देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35,013 हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 31 अक्टूबर पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35,013 हो गए।

संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 592 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | US Visa: अमेरिका ने ये नए नियम किये जारी, कंपनियों के लिए H-1B गैर-प्रवासी वीजा पर लोगों को नौकरी देना हुआ कठिन.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी क्षेत्र में संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कराईकल में दो, यनम में नौ और माहे में 24 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: पति 3 साल से जेल में था बंद, पत्नी और जेठ का बन गया संबंध, बेल पर छुटते ही भाई उतारा मौत के घाट.

निदेशक ने कहा कि महामारी से होने वाली मौत की दर 1.69 प्रतिशत और ठीक होने की दर 87.75 प्रतिशत है।

कुमार ने कहा कि संघ शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 3,697 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 30,724 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट