देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1045 नए मामले आए, 11 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1045 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 2,74,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1045 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 2,74,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

राज्य में शनिवार को 115 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1455 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी है। इस अवधि में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1045 नए मामले आए हैं, इनमें रायपुर जिले से 173, दुर्ग से 97, राजनांदगांव से 91, बालोद से 39, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 47, बलौदाबाजार से 43, महासमुंद से 80, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 71, रायगढ़ से 80, कोरबा से 52, जांजगीर चांपा से 46, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 16, सरगुजा से 37, कोरिया से 13, बलरामपुर से 20, जशपुर से 13, बस्तर से सात, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक, कांकेर से 15, नारायणपुर से एक, और बीजापुर से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है जिनमें से 51 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 14 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 19 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, शेष यात्रियों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, तीन यात्री संक्रमित पाए गए हैं और आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,74,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,57,021 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 14,028 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक वायरस से संक्रमित 3275 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 51,801 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि जिले अबतक 704 मरीजों मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू