देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,032 नये मामले, 67 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 1,032 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,79,737 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 6,033 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, दो अगस्त ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 1,032 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,79,737 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 6,033 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,050 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,773 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,58,601 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में सर्वाधिक 12 मरीजों की मौत हुई, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद सुंदरगढ़ जिले में 11, कटक में 10, पुरी में छह और ढेंकानल में इस महामारी के कारण पांच लोगों की जान गयी।

ओडिशा में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 1.53 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों में से 598 मामले पृथक-वास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष मामले संपर्क का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिले में ही संक्रमण के सर्वाधिक 237 नये मामले सामने आए, इसके बाद कटक में 154 नये मरीज मिले। राज्य के 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से कम नये मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\