खेल की खबरें | 1000वां वनडे : मध्यक्रम पर फोकस, रोहित-द्रविड़ के साथ भारत की निगाहें वनडे में ‘नयी शुरूआत’ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नये कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेगी।

अहमदाबाद, पांच फरवरी नये कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेगी।

श्रृंखला का शुरूआती मैच भारत के लिये ऐतिहासिक 1000वां वनडे होगा। भारतीय टीम 2023 विश्व कप के लिये अपनी तैयारियां अभी से शुरू करना चाहेगी जिसमें वह 2015 और 2019 में ट्राफी हासिल नहीं कर सकी थी और अब वह अपनी रणनीति में वास्तव में बदलाव करना चाहेगी।

कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब नये वनडे कप्तान रोहित के साथ जीत की लय में आना चाहेगी जिसमें उनके साथ कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।

‘रोहित-द्रविड़’ की जोड़ी अगले कुछ महीनों में 50 ओवर प्रारूप के लिये भारतीय टीम की रणनीति तय करेगी क्योंकि यह स्पष्ट हो गया है कि सुधार के लिये थोड़े फेरबदल की जरूरत है।

इसलिये रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला जूझ रहे मध्यक्रम को सही करने पर ध्यान लगाने के लिये बिलकुल सही मंच होगी।

पहले तो कप्तान रोहित को उदाहरण पेश करके अगुआई करनी होगी जो सफेद गेंद के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

पहले मैच में केएल राहुल की अनुपस्थिति और अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रूतुराज गायकवाड़ के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद ईशान किशन रोहित के साथ पारी का आगाज करेंगे जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए मयंक अग्रवाल भी विकल्प है लेकिन पृथकवास में होने के कारण बिना ट्रेनिंग सत्र के उन्हें मैच में उतारना जोखिम भरा हो सकता है।

 अगर रोहित लय में हों तो किसी भी दिन किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं और वेस्टइंडीज का आक्रमण भी अपवाद नहीं होगा।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में ऋषभ पंत की दूसरे मैच में पारी को छोड़ दें तो तीनों मुकाबलों में मध्यक्रम पूरी तरह से चरमरा गया और अब जरूरत है कि मध्यक्रम में प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद रहें।

श्रृंखला के लिये श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं तो आक्रामक सूर्यकुमार यादव और साथ ही दीपक हुड्डा के पास भी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने का मौका है।

इन दोनों के अलावा काफी कुछ निर्भर करेगा कि विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर को आजमाया था लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा।

गेंदबाजी की बात की जाये तो बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आ चुके हैं और पूरी उम्मीद है कि वह अपने अनुभवी जोड़ीदार युजवेंद्र चहल के साथ अंतिम एकादश में शामिल होंगे।

सत्ताईस वर्षीय कुलदीप ने अपना अंतिम वनडे जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और हाल में वह सर्जरी कराने के बाद उबरकर लौटे हैं।

लेकिन टीम प्रबंधन ने युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जोधपुर में जन्में इस गुगली गेंदबाज को एक मैच मिलता है या नहीं।

मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी (जिन्हें आराम दिया गया है) की अनुपस्थिति में गेंदबाजी इकाई की अगुआई की जिम्मेदारी ‘पालघर एक्सप्रेस’ शार्दुल ठाकुर को दिये जाने की उम्मीद है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में चमकदार प्रदर्शन किया था।

ठाकुर के लिये टीम में अपना स्थान पक्का करने का यह बेहतरीन मौका है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में बल्ले से भी अपनी प्रतिभा दिखायी थी।

उनके साथ ही श्रृंखला में युवा गेंदबाज जैसे मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान के पास भी आगे आने और स्थायी दावा करने का मौका है क्योंकि विश्व कप में अब केवल दो साल का ही समय बचा है।

वहीं वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली टी20 श्रृंखला जीतने के बाद आयी है, हालांकि यहां प्रारूप अलग है।

टीम में ‘पावर-हिटर’ निकोलस पूरन मौजूद हैं जो अकेले मैच का रुख बदल सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी से पहले वह फ्रेंचाइजी टीमों को भी लुभाने का प्रयास करेगा। हालांकि उसे दूसरे बल्लेबाजों के सहयोग की भी जरूरत होगी।

साथ ही कप्तान कीरोन पोलार्ड और अनुभवी आल राउंडर जेसन होल्डर की भूमिका भी अंतर पैदा कर सकती है।

पोलार्ड और उनकी टीम भारत के 1000वें वनडे में उसकी उम्मीदों को तोड़ने के लिये बेताब होगी।

टीमें इस प्रकार हैं:  भारत :  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।  वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।

मैच भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\