देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग बहन से दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति को 10 साल सश्रम कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय बहन को धमकाने और उससे दुष्कर्म करने के जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे, 12 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय बहन को धमकाने और उससे दुष्कर्म करने के जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

कल्याण अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी आर अष्टुरकर ने 32 वर्षीय आरोपी को 2015 में हुए अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया।

यह आदेश दो जुलाई को पारित किया गया जिसकी एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध हो सकी।

न्यायाधीश ने दोषी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और यह राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया।

विशेष सरकारी वकील कादम्बिनी खंडागले ने अदालत को बताया कि डोंबिवली निवासी आरोपी ने अगस्त और सितंबर 2020 में दो बार अपनी नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न किया।

घटना के समय समय किशोरी आरोपी और अपने दूसरे भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी। दूसरी बार यौन उत्पीड़न के बाद 22 सितंबर 2015 को प्राथमिकी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ