देश की खबरें | नागपुर में 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर के एमआईडीसी इलाके में 10 वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, पांच जून महाराष्ट्र के नागपुर शहर के एमआईडीसी इलाके में 10 वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप चौधरी (50) ने बच्ची को आटा देने के बहाने अपने घर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची का मामा आरोपी प्रदीप का किराएदार है। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब लड़की अपने मामा के घर रात का भोजन करने गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के मामा ने उसे और उसकी मां को रात के खाने पर अपने घर बुलाया था। लड़की अपने मामा के घर जल्दी पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि इसी बीच, प्रदीप चौधरी अपने किराएदार के घर पहुंच गया। लड़की को देखने के बाद, उसने उसके मामा से अपने लिए 'चपाती' बनाने का अनुरोध किया और लड़की को आटा देने के बहाने उसके साथ अपने घर जाने के लिए कहा, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी की पत्नी और बच्चे अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रदीप को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू