Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़ के दौरान 10 आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में मुठभेड़ के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कम से कम 10 आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई. पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी.

(Photo : X)

पेशावर, 21 मार्च : पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में मुठभेड़ के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कम से कम 10 आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई. पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान (आईबीओ) चलाया गया.

बयान में बताया गया कि भीषण मुठभेड़ के दौरान कैप्टन हसनैन अख्तर की मौत हो गई. आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है. उसने बताया कि ये आतंकवादी विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी के खिलाफ कई हमले करने के साथ-साथ निर्दोष आम नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे. यह भी पढ़ें : युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन? एलन मस्क को मिलेगी अमेरिकी सैन्य रणनीति की खुफिया जानकारी!

उसने कहा, ‘‘इलाके में तलाश अभियान जारी है और सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं....’’ अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है. विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में कानून प्रवर्तकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड