जरुरी जानकारी | आईओसी चेयरमैन पद के लिये चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक समेत 10 लोग दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन पद के लिये चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (सीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार समेत 10 लोग दौड़ में शामिल हैं।

नयी दिल्ली, दो मई देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन पद के लिये चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (सीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार समेत 10 लोग दौड़ में शामिल हैं।

लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने पद के लिये कुमार और नौ अन्य लोगों का नाम छांटा है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, उन्हें 16 मई को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है।

पीईएसबी साक्षात्कार लेने के बाद उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करेगा। चयनित उम्मीदवार श्रीकांत माधव वैद्य का स्थान लेगा जो इस साल 31 अगस्त को 60 साल की आयु करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जिन लोगों को साक्षात्कार के लिये छांटा गया है, उनमें आईओसी के पांच कार्यकारी निदेशक, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. के निदेशक (वित्त) मनोज कुमार दुबे और एनएमडीसी लि. के निदेशक (वित्त) अमिताभ मुखर्जी शामिल हैं।

पीईएसबी की सूची के अनुसार, भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारियों यतेन्द्र कुमार और रंजन प्रकाश ठाकुर को भी साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है।

साक्षात्कार के लिए बुलाये गये आईओसी के कार्यकारी निदेशकों में संदीप जैन, अन्ना दुरई, शैलेंद्र कुरुमाद्दली, संजय पराशर और गुर प्रसाद हैं।

आईओसी के किसी भी मौजूदा निदेशक ने चेयरमैन पद के लिये आवेदन नहीं किया क्योंकि ज्यादातर के पास सेवानिवृत्ति से पहले आवश्यक दो साल की सेवा नहीं बची थी। छह निदेशकों में से केवल निदेशक (विपणन) सतीश कुमार वदुगुरी पात्र थे क्योंकि उनकी सेवानिवृत्ति जुलाई, 2025 में है लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ