देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से 10 मरीजों की मौत, संक्रमण के 511 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 10 मरीजों की मौत हो गयी और 511 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15,456 हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 जुलाई पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 10 मरीजों की मौत हो गयी और 511 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15,456 हो गयी ।

राज्य के चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया कि जालंधर में तीन, लुधियाना में चार, अमृतसर, होशियारपुर और पटियाला में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े |  कोरोना के मध्यप्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 370 हो गयी है ।

लुधियाना में 143,फिरोजपुर में 73, अमृतसर में 69,जालंधर में 67, फरीदकोट में 24, मोहाली में 18,संगरुर, तरण-तारण में 15-15, पटियाला और बठिंडा में 14-14, कपूरथला में 13, बरनाला में 12, मुक्तसर और मोगा में 10-10, पठानकोट में पांच, होशियारपुर में चार, फजिल्का में तीन और गुरदासपुर में दो नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

नए मरीजों में लुधियाना के बीस पुलिसकर्मी, संगरूर के छह, मोहाली में दो, अमृतसर, फाजिल्का और मुक्तसर में एक-एक पुलिसकर्मी और अमृतसर में बीएसएफ का एक जवान शामिल है।

संक्रमण से ठीक होने के बाद 296 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 10,509 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में राज्य में संक्रमण के 4577 मामले हैं ।

कोविड-19 के सबसे ज्यादा 2962 मामले लुधियाना से सामने आए हैं । जालंधर में 2225, अमृतसर में 1799, पटियाला में 1583 मामले आए हैं ।

राज्य में कुल 5,72,067 नमूनों की जांच की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स