देश की खबरें | इंदौर में कोविड-19 के 10 नये मामले मिले, उपचार करा रहे मरीजों की तादाद 44 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10 नये मरीज मिले और इससे महामारी के उपचाररत मरीजों की तादाद बढ़कर 44 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर, 12 अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10 नये मरीज मिले और इससे महामारी के उपचाररत मरीजों की तादाद बढ़कर 44 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के जो 10 नये मामले मिले, उनमें से एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है जबकि नौ अन्य लोग अपने घरों में पृथकवास में इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोविड-19 से निपटने का पूर्वाभ्यास किया था और इस दौरान अस्पतालों में बिस्तरों, चिकित्सीय ऑक्सीजन, दवाओं, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ आदि के इंतजाम की समीक्षा की गई थी।

इस बीच, चश्मदीदों ने बताया कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादातर लोग कोविड-19 के खतरे से बेफिक्र नजर आ रहे हैं और इक्का-दुक्का लोग ही मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 2,12,697 मरीज मिले हैं और इनमें से 1,470 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च, 2020 को मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\