देश की खबरें | कोविड-19 से और 10 लोगों की मौत; संक्रमण के 18,554 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 18,554 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

लखनऊ, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 18,554 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है। लखनऊ और गाजियाबाद में दो-दो तथा मेरठ, प्रयागराज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र और बागपत में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,000 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 18554 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 3643 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 1684, गाजियाबाद में 1456 तथा आगरा में 927 नए मरीज सामने आए हैं।

इसी अवधि में 19,328 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त कोविड के 97,329 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,47,845 नमूनों की जांच की गई है। प्रदेश में अब तक 19 लाख 457 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जिनमें से 17 लाख 80 हजार 128 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका