देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 10 और लोगों की मौत, 407 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 10 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई है।

जियो

कोलकाता, 15 जून पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 10 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 407 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,494 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक जिन 10 लोगों की मौत हुई है उनमें आठ लोग अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और कोरोना वायरस का संक्रमण संयोग था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 5,515 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपतियों के उपहार के लिए गरीब कर रहे भुगतान.

बुलेटिन के मुताबिक रविवार शाम से सोमवार शाम तक 9,509 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही राज्य में अबतक 3,43,242 नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 434 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट