देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मादक पदार्थ के 10 तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थ के 10 कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, चार दिसंबर जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थ के 10 कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के रामसू में वाहनों की तलाशी के दौरान सेब से लदे एक ट्रक से 275 किलोग्राम से अधिक पोस्त बरामद की।

उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बारामूला के रहने वाले हैं। उन पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी (एनडीपीएस) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झज्जर कोटली में एक कार की तलाशी लेने के दौरान 46.6 किग्रा. पोस्त बरामद किया गया। यह कार कश्मीर से पंजाब की ओर जा रही थी। कार में बैठे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पूंछ शहर में एसके ब्रिज में तलाशी के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस ने उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि मेंढर से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के जानीपुर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 37 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी