देश की खबरें | 1.91 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया गया, टीकाकरण के बाद कोई भी भर्ती नहीं :स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में शनिवार को 3,352 सत्र स्थलों पर 1.90 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया और अब तक टीका लगाये जाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती किये जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने यह बात कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान के पहले दिन कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी देशभर में शनिवार को 3,352 सत्र स्थलों पर 1.90 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया और अब तक टीका लगाये जाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती किये जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने यह बात कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान के पहले दिन कही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पहले दिन कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा कि 3,352 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गये जहां 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

अगनानी ने कहा कि टीकाकरण सत्रों को आयोजित करने में 16,755 कर्मी शामिल थे।

जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके लगाये गये वे असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी