भारत में COVID-19 के 1.65 लाख नए मामले, 46 दिनों में सबसे कम

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 30 मई: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है. सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गयी है. पिछले 24 घंटों में 3,460 मरीजों की मौत हुई है.

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 20,63,839 नमूनों की जांच की गई. इसके साथ ही अब तक कुल 34,31,83,748 नमूनों की जांच की जा चुकी है. उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 91.25 प्रतिशत है. संक्रमण के रोज आने वाले नए मामले 46 दिनों में सबसे कम है. भारत में 13 अप्रैल को महामारी के 1,61,739 मरीज सामने आए थे.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,54,320 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है. देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार पहुंच गए थे.

वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे. भारत ने चार मई को दो करोड़ संक्रमितों का गंभीर आंकड़ा पार किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट; 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अगले 72 घंटों का पूर्वानुमान

Mumbai Rape Case: तकनीकी जांच से मिले सुराग के बाद मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेप के मामलों में 30 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड