ताजा खबरें | दिसंबर में 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की : केंद्र

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने में करीब 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर यात्रा की, जो पिछले सात वर्षों में सर्वाधिक संख्या है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने में करीब 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर यात्रा की, जो पिछले सात वर्षों में सर्वाधिक संख्या है।

पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख सहित देश भर में पर्यटन उद्योग की सहायता के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम भी सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख में घरेलू पर्यटन अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री द्वारा दिए गए भाषण से भी इसकी पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि दर्ज की जा रही है और दिसंबर 2021 में करीब 1.43 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की, जो पिछले सात वर्षों में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2021 से तीर्थयात्रियों सहित लगभग 72.09 लाख पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक है।

रेड्डी ने कहा कि सर्दियों के मौसम में श्रीनगर और प्रमुख पर्यटक केंद्रों, विशेष रूप से गुलमर्ग और पहलगाम में होटलों के कमरे 100 प्रतिशत भरे रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू