देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, 797 नये मामले आये सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कोविड-19 के कारण बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर अब 503 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अगस्त हरियाणा में कोविड-19 के कारण बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर अब 503 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार सर्वाधिक प्रभावित फरीदाबाद जिले में कोविड-19 के दो मरीजों, और गुड़गांव जिले में एक मरीज की मौत हुई। इन्हें मिलाकर राज्य में कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर अब 503 हो गई है। इनमें 359 पुरूष और 144 महिलाएं थीं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में 797 नये मरीज सामने आने के बाद इस महामारी के मामले बढ़कर 44,024 हो गये।

बुलेटिन में बताया गया है कि फरीदाबाद से 113, सिरसा से 100, गुरूग्राम से 98, महेंद्रगढ़ से 60, रेवाड़ी से 57, रोहतक से 49, फतेहाबाद से 40, पंचकुला से 36, यमुनानगर से 36, कुरूक्षेत्र से 33 और सोनीपत से 31 नये मरीज सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

राज्य में इस समय 6,827 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 36,694 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

बुधवार को राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.35 फीसद रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट