जरुरी जानकारी | सेबी ने इंटर्नशिप के आवेदन की समयसीमा को बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आर्थिक और नीति विश्लेषण विभाग में एक साल के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिये आवेदन जमा करने की समय सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आर्थिक और नीति विश्लेषण विभाग में एक साल के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिये आवेदन जमा करने की समय सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

इससे पहले समय सीमा 10 जून को समाप्त हो गयी थी।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

यह इंटर्नशिप 12 महीने के लिये है और इसके लिये सेबी की ओर से 35 हजार रुपये का वजीफा भी दिया जायेगा।

सेबी ने बुधवार को एक नोटिस में कहा कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अपने पूर्णकालिक पीएचडी कार्यक्रम में कम से कम दो साल पूरे होने चाहिये और आवेदकों की पीएचडी थीसिस वित्तीय अर्थशास्त्र से संबंधित होनी चाहिये।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

सांख्यिकी (इंटरमीडियेट स्तर) में ज्ञान और कौशल अनिवार्य है तथा आर/ पायथन पर प्रोग्रामिंग ज्ञान वांछनीय है। अंशकालिक पीएचडी छात्र इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।

सेबी ने कहा, "उम्मीदवारों को संस्थान (विश्वविद्यालय) के अपने विभाग के प्रमुख के माध्यम से आवेदन (हार्ड कॉपी) भेजना होगा, जहां से वे पीएचडी कर रहे हैं। व्यक्तिगत आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें