देश की खबरें | राहुल गांधी ने गुजरात का एक दिवसीय दौरा किया, पार्टी के जिला इकाई के प्रमुखों को संबोधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला इकाई अध्यक्षों को संबोधित करके अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की।

आणंद (गुजरात), 26 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला इकाई अध्यक्षों को संबोधित करके अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की।

गांधी सुबह वडोदरा हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से उन्हें सीधे आणंद स्थित उस कार्यक्रम स्थल ले जाया गया, जहां गुजरात में जिला इकाइयों के अध्यक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आणंद शहर के पास एक रिसॉर्ट में जिला कांग्रेस समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए शिविर का आयोजन किया है। शिविर का समापन 28 जुलाई को होगा।

पार्टी ने पहले कहा था कि इस शिविर का उद्देश्य पार्टी के मिशन 2027 के लिए एक खाका तैयार करना है।

गांधी सहकारी क्षेत्र के नेताओं और डेरी किसानों के साथ भी चर्चा करेंगे।

यह चर्चा हाल में उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर शहर में साबर डेरी के बाहर डेरी किसानों द्वारा दूध खरीद मूल्य के मुद्दे पर किए गए विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में की जा रही है।

जिला स्तर पर पार्टी के संगठन को 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मजबूत करने के प्रयास के तहत कांग्रेस ने हाल में सभी जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें