देश की खबरें | मेघायलय में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले, 26 बीएसएफकर्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आये जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 26 कर्मचारी शामिल हैं । नये मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 377 हो गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

शिलांग, 16 जुलाई मेघालय में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आये जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 26 कर्मचारी शामिल हैं । नये मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 377 हो गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के ये 26 कर्मचारी पूर्वी खासी हिल्स जिले में तैनात थे जहां इस संक्रमण से संक्रमित सीमा प्रहरियों की संख्या बढ़ कर अब 222 हो गयी है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 326 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 49 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है ।

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों का उपचार चल रहा है उनमें से 288 पूर्वी खासी हिल्स जिले से हैं । प्रदेश की राजधानी शिलांग इसी जिले में आती है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बचे 38 मामले छह अन्य जिलों में पाये गये हैं ।

इस बीच मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि उनकी सरकार कोविड—19 महामारी के सूक्ष्म प्रबंधन की रणनीति पर काम कर रही है ताकि बार-बार होने वाले लॉकडाउन के आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।

संगमा ने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ोत्तरी हुयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट