देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 870 नए मामले, 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 870 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,604 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 12 अगस्त मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 870 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,604 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 15 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढकर 1,048 हो गयी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, ग्वालियर में दो और इंदौर, जबलपुर, सागर, मंदसौर, देवास, विदिशा एवं रायसेन में एक- एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 337 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 232, उज्जैन में 75, सागर में 38, जबलपुर में 41, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 19 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 169 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 91, ग्वालियर में 36, जबलपुर में 40, सीधी में 31 और खरगोन एवं रीवा में 28-28 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 41,604 संक्रमितों में से अब तक 31,239 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 643 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,240 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त