देश की खबरें | भाजपा ने ‘कानून व्यवस्था’ को लेकर राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में ‘‘बढते अपराधों’’ को लेकर रविवार को सरकार पर निशाना साधा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में ‘‘बढते अपराधों’’ को लेकर रविवार को सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किया कि उन्हें बताना चाहिए कि अपराधों पर कब तक अंकुश लग सकेगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

पूनियां ने ट्वीट कर यह सवाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘... आप इस राज्य के गृहमंत्री भी हैं, आप एक-एक घटना के लिए जवाबदेह हैं! आप बताएं कि कब तक अपराधों पर अंकुश लगेगा? कब राजस्थान बहन-बेटियों के लिये फिर से सुरक्षित प्रदेश कहलायेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून व्यस्था की ‘बदइंतज़ामी’ का मखौल उड़ा रही है।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान की जनता के सब्र का बांध भी टूट चुका है और कम से कम प्रदेश की बेटियों पर तो रहम हो।

भाजपा प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में ‘बढते अपराधों’ के खिलाफ उनकी पार्टी सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेशव्यापी 'हल्ला बोल' कार्यक्रम आयोजित करेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के जनप्रतिनिधि, प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्तागण सरकार को आगाह करने के लिये प्रदर्शन कर जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी कार्यकर्ता पीड़ितों एवं उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिये राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड