देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 67 नए मामले, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में एक महिला समेत तीन लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई, वहीं 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,596 हो गई।

पुडुचेरी, 15 जुलाई पुडुचेरी में एक महिला समेत तीन लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई, वहीं 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,596 हो गई।

एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और गवर्नमेंट फार्मेसी के प्रमुख श्रीरामुलु ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 687 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 67 लोग संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुडुचेरी में 67 नए पॉजिटिव मामले पाए गए: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी एस रमेश ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में तीन बुजुर्ग मरीजों की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्हें कुछ अन्य बीमारियां थीं। इससे पता चलता है कि अन्य बीमारियां और अधिक उम्र इस संक्रमण का खतरा बढ़ा देती हैं।

दो संक्रमित मरीजों को तमिलनाडु भेजने के बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 1,596 हो गए है।

यह भी पढ़े | India-EU Summit 2020: पीएम मोदी ने कहा- भारत और EU हैं नेचुरल पार्टनर, यह साझेदारी विश्व की शांति और स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में अब भी 686 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 889 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 60 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21 है। मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है।

राव ने बताया कि अभी तक केंद्र शासित प्रदेश में 27,229 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 25,264 संक्रमित नहीं पाए गए। बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू