देश की खबरें | गुरुग्राम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद बेरहमी से पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में रविवार को तड़के 25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, चार अक्टूबर गुरुग्राम में रविवार को तड़के 25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और सभी आरोपियों को अपराध के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

सहायक पुलिस आयुक्त करन गोयल ने फोन पर कहा कि घटना गुड़गांव के डीएलएफ फेज 2 में हुई।

उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से तीन डिलीवरी ब्वॉय हैं।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

गोयल ने कहा कि चार आरोपियों में से एक शनिवार रात गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महिला से मिला और उसे एक बिल्डर के कार्यालय में ले गया। उसी कार्यालय में यह अपराध हुआ। अन्य तीन आरोपी वहां मौजूद थे।

एसीपी ने कहा कि आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और दीवार से उसका सिर दे मारा।

उन्होंने बताया कि महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। महिला के रोने की आवाज सुनकर परिसर का एक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सतर्क किया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड