देश की खबरें | असम में बाढ़ से पांच लोगों की मौत, देश के विभिन्न भागों में आगे और बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गयी, वहीं मुंबई में वर्षा जनित घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश हुई तथा मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में क्षेत्र में और बारिश होगी।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गयी, वहीं मुंबई में वर्षा जनित घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश हुई तथा मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में क्षेत्र में और बारिश होगी।

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है और 17 से 20 जुलाई के बीच दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है ।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश के मौसम के लिए ‘यैलो’ स्तर की चेतावनी जारी की गयी है तथा उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का अनुमान जताया गया है ।

असम के 33 में से 27 जिलों में करीब 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । मुंबई में इमारत गिरने की दो घटनाओं में कम से कम 15 लोग घायल हो गए ।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बारिश नहीं होने से दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है । जबकि उत्तरप्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई । हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बारिश हुई ।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि मोरिगांव में दो लोगों तथा लखीमपुर, बारपेट और गोलपाड़ा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

असम में इस साल बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 97 लोगों की मौत हुई है । इसमें 71 लोगों की मौत बाढ़ से और 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई ।

एएसडीएमए ने बताया कि धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाइगांव, तिनसुकिया आदि जिले बाढ़ की चपेट में हैं ।

धुबरी में 8.72 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । बारपेटा में 4.78 लाख लोग और गोलपाड़ा की 4.28 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है ।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क के कुछ क्षेत्रों का जायजा लिया। वह गोराकाटी, मोरा दिफालू और मुर फूलोनी में कुछ कैंपों में भी गए।

एएसडीएमए ने बताया कि 3218 गांव में बाढ़ का पानी है और 1,31,368.27 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो चुकी है ।

प्रशासन ने बताया कि 24 जिलों में 748 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां पर 49,313 लोगों ने शरण ले रखी है ।

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई ।

राज्य में कानपुर और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

हिमाचल प्रदेश में उना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । राज्य में 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश के संबंध में ‘यैलो’ चेतावनी जारी की गयी है ।

राजस्थान में कुछ भागों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी। उदयपुर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान है ।

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई । चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में 35.2 डिग्री तापमान रहा । पंजाब के अमृतसर में हल्की बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल