क्राइम

MP Shocker: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना, घर में पति-पत्नी, 3 बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले.

MP Shocker: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना, घर में पति-पत्नी, 3 बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले
Credit -Pixabay

MP Shocker: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं. यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है. यह भी पढ़ें:- Solapur Brutal Murder: सिर पर पत्थर मारकर की युवक की हत्या, सोलापुर की घटना

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया गया है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके देखे. उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. बाद में मौके पर पुलिस आई. राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया. उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई. इसलिए, कई तरह आशंका व्यक्त की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).