Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 7.6 करोड़ के पार, अब तक 16.8 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7.6 करोड़ से अधिक हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार मामलों की इस बढ़ती संख्या के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़कर 16.8 लाख से अधिक हो गई है. ऐसे देश जहां अब तक कोरोना के कारण 20 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं.

प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 20 दिसंबर: दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या 7.6 करोड़ से अधिक हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार मामलों की इस बढ़ती संख्या के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़कर 16.8 लाख से अधिक हो गई है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के रविवार के अपडेट के मुताबिक दुनिया में मामलों की संख्या 7,61,99,167 और मरने वालों की संख्या 16,83,910 हो चुकी है.

इनमें से सबसे ज्यादा मामले और मौतें क्रमश: 1,76,31,293 और 3,16,006 अमेरिका में दर्ज हुए हैं. इसके बाद 1,00,04,599 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. यहां अब तक 1,45,136 लोगों की जानलेवा वायरस के कारण मौत हो चुकी है. इसके बाद मामलों की संख्या में ब्राजील दुनिया में तीसरे नंबर पर और मृत्यु संख्या में दूसरे पर है. यहां 72,13,155 मामले और 1,86,356 मौतें दर्ज हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: कनाडा में COVID19 मामले 5 लाख के पार, मौतों का आकड़ा 14 हजार तक पहुंचा

दुनिया में एक लाख से अधिक मामलों वाले देशों में रूस (27,92,615), फ्रांस (25,16,957), ब्रिटेन (20,10,077), तुर्की (20,04,285), इटली (19,38,083), स्पेन (17,97,236), अर्जेंटीना (15,37,166) , कोलम्बिया (14,96,062), जर्मनी (14,94,063), मेक्सिको (13,01,546), पोलैंड (11,94,110) और ईरान (11,52,072), हैं.

ऐसे देश जहां अब तक कोरोना के कारण 20 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं, उनमें मेक्सिको (1,17,249), इटली (68,447), यूके (67,177), फ्रांस (60,534), ईरान (53,448), रूस (49,744), स्पेन (48,926), अर्जेंटीना (41,763), कोलंबिया (40,268), पेरू (36,858), जर्मनी (25,899), पोलैंड (25,254) और दक्षिण अफ्रीका (24,539) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट