Worldwide Coronavirus Update: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़े 1.3 करोड़ के पार, 5.83 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.3 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 583,000 से अधिक हो गई है. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,138, मेक्सिको 36,906, इटली 34,997, फ्रांस 30,123, स्पेन 28,413, भारत 24,309, ईरान 13,410, पेरू 12,417 और रूस 11,753 हैं.
वाशिंगटन, 16 जुलाई: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.3 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 583,000 से अधिक हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि, गुरुवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 13,070,097 थी, जबकि मरने वाले लोगों की संख्या 583,359 हो गई थी.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 3,495,536 मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, वहीं संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 137,358 है. ब्राजील 1,966,748 संक्रमण के मामलों और 75,366 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Coronavirus in India: बीते 24 घंटों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 32,695 नए मामले आए सामने, 606 की मौत
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (936,181) स्थान पर है, इसके बाद रूस (745,197), पेरू (337,751), चिली (317,657), मेक्सिको (317,635), दक्षिण अफ्रीका (311,049), ब्रिटेन (293,469), ईरान (264,561), स्पेन (257,494), पाकिस्तान (255,769), इटली (243,506), सऊदी अरब (240,474), तुर्की (215,940), फ्रांस (210,568), जर्मनी (200,890), बांग्लादेश (193,590), कोलंबिया (159,898), अर्जेंटीना (111,146), कनाडा (110,693) और कतर (104,983) हैं.
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (45,138), मेक्सिको (36,906), इटली (34,997), फ्रांस (30,123), स्पेन (28,413), भारत (24,309), ईरान (13,410), पेरू (12,417) और रूस (11,753) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

