दुनियाभर में COVID-19 के मामले 79 लाख के करीब, महामारी के कारण 4.32 लाख से अधिक की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 79 लाख के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 432,000 से अधिक हो गई है. कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या सोमवार सुबह तक 7,893,700 थी, जबकि मौतों की संख्या 432,922 थी. वहीं ब्राजील 867,624 संक्रमणों के साथ दूसरे स्थान पर है.

कोरोना वायरस/ प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 15 जून: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 (Covid-19) के कुल मामलों की संख्या 79 लाख के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 432,000 से अधिक हो गई है. कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या सोमवार सुबह तक 7,893,700 थी, जबकि मौतों की संख्या 432,922 थी. यह खुलासा यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नए अपडेट में किया है.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,093,508 मामलों और 115,732 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण और मृत्यु के साथ शीर्ष पर है. वहीं ब्राजील 867,624 संक्रमणों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने 24 घंटे में बदला अपना फैसला, अब सभी नर्सिंग होम में नहीं होगा कोविड-19 मरीजों का इलाज

इसके बाद सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, रूस (528,267), भारत (320,922), ब्रिटेन (297,342), स्पेन (243,928), इटली (236,989), पेरू (229,736), फ्रांस (194,153), जर्मनी (187,518), ईरान (187,427), तुर्की (178,239) , चिली (174,293), मैक्सिको (146,837), पाकिस्तान (139,230), सऊदी अरब (127,541) और कनाडा (100,043) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड