वॉशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने कोविड-19 संक्रमण के ट्रांसमिशन को लेकर दी चेतावनी

वॉशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने कोविड-19 ट्रांसमिशन की वृद्धि को लेकर चेतावनी सहित बयान जारी किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि वॉशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने शनिवार को नई राज्यवार रिपोर्ट जारी की है.

वॉशिंगटन के गवर्नर जे इंसली (Photo Credits: @JayInslee)

सैन फ्रांसिस्को, 14 जून: वॉशिंगटन के गवर्नर जे इंसली (Jay Inslee) ने कोविड-19 (Covid-19) ट्रांसमिशन की वृद्धि को लेकर चेतावनी सहित बयान जारी किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि वॉशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने शनिवार को नई राज्यवार रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दिखाया गया कि पूर्वी वॉशिंगटन में मई के अंत तक कोविड-19 के ट्रांसमिशन में वृद्धि जारी रही, साथ ही पश्चिमी वॉशिंगटन में भी संभावित तेजी आई.

इंसली ने बयान में कहा, "रिपोर्ट का अनुमान है कि अगर इसी तरह कोविड -19 फैलता रहता है, तो मामलों और मौतों की संख्या में काफी वृद्धि होगी." उन्होंने कहा, "वॉशिंगटनवासियों ने कोविड -19 के ऊपर की ओर जा रहे ग्राफ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत की है .. लेकिन आज की रिपोर्ट हमें बताती है कि हमारे राज्य के कुछ हिस्सों की परिस्थिति अभी भी चिंतनीय है."

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना का कहर, अब तक 84 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत- 24 घंटे में गई 1,813 लोगों की जान

इंसली ने चेतावनी दी, "यह खुद को, हमारे परिवारों और हमारे समुदायों को बचाने के प्रयासों को छोड़ने का समय नहीं है. हम अभी भी एक महामारी के बीच में हैं जो वॉशिंगटन के लोगों को संक्रमित कर रही है और मार रही है." इंसली के अनुसार, निवासियों को परीक्षण कराना और मास्क-पहनने को बढ़ाना चाहिए, और कोरोनावायरस से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना चाहिए. उन्होंने अस्पताल की क्षमता को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट