Pakistan Shocker: इमरान का नया पाकिस्तान तालिबान से भी बदतर, भीड़ ने महिला TikToker को हवा में उछाला-कपड़े फाड़े (Watch Video)

लाहौर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में एक महिला टिकटॉकर और उसके साथियों से मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पाकिस्तान में महिला टिकटॉकर के साथ भीड़ ने की मारपीट (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: लाहौर (Lahore) पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान (Pakistan) के स्वतंत्रता दिवस पर शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में एक महिला टिकटॉकर और उसके साथियों से मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, जब लगभग 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पाकिस्तानी तालिबान ने अफगान तालिबान को बधाई दी

उन्होंने शिकायत में कहा कि उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने के लिए बहुत प्रयास किया. स्थिति को देखते हुए, पार्क के सुरक्षा गार्ड ने मीनार-ए-पाकिस्तान के आसपास के बाड़े का गेट खोला.

प्राथमिकी में पीड़िता के हवाले से कहा गया है, "हालांकि, भीड़ बहुत अधिक थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे. लोग मुझे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए. कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे हवा में फेंकते रहे."

इस शर्मनाक घटना का वायरल हुआ वीडियो-

शिकायत में आगे कहा गया है कि उसके साथियों के साथ भी मारपीट की गई. संघर्ष के दौरान, उसकी अंगूठी और झुमके जबरन छीन लिए गए साथ ही उसकी एक साथी का मोबाइल फोन, उसका पहचानपत्र और उसके पास मौजूद 15,000 रुपये भी छीन लिए गए.

शिकायतकर्ता ने कहा, "अज्ञात लोगों ने हम पर हिंसक हमला किया."

प्राथमिकी में महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल के उपयोग के साथ ही उसके कपड़े उतारना, चोरी और दंगा फैलाने जैसी धाराएं जोड़ी गई हैं.

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया, जिसके बाद देश के आम नागरिकों ने वीडियो में पुरुषों की हरकतों पर गुस्सा व्यक्त किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड