अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने प्रवक्ता के COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेल-जोल किया सीमित

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के प्रेस सचिव के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने लोगों से दूरी बनाकर रखा है. मीडिया रपट में इसकी जानकारी दी गई है. पेंस व्हाइट हाउस में कोरोनावायरस टास्क फोर्स का नेतृत्व करते हैं, लेकिन वह फिलहाल प्रशासन के एक ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय अपनाने होंगे.

माइक पेंस (Photo Credits: Twitter)

वॉशिंगटन, 11 मई: अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) के प्रेस सचिव के कोरोनावायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने लोगों से दूरी बनाकर रखा है. मीडिया रपट में इसकी जानकारी दी गई है. पेंस के एक प्रवक्ता डेविन ओ माली द्वारा एक विशेष मीडिया हाउस को कहे गए बयान के हवाले से सिन्हुआ ने कहा, "उप राष्ट्रपति पेंस व्हाइट हाउस की मेडिकल यूनिट की सलाह का पालन करना जारी रखेंगे और फिलहाल वह क्वॉरेंटाइन में नहीं है."

इसमें आगे यह भी कहा गया, "उप राष्ट्रपति की हर रोज जांच की जा रही है, जिसका नतीजा नेगेटिव आ रहा है और उनकी योजना कल व्हाइट हाउस में होने की है." मीडिया ने पेंस के निवारक उपाय का वर्णन करने के लिए 'सेल्फ आइसोलेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था.

यह भी पढ़ें:  COVID-19 से सही से नहीं निपटने को लेकर बराक ओबामा ने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कड़ी आलोचना

हालांकि एक स्थानीय न्यूज चैनल ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि पेंस की सावधानियों में सेल्फ आइसोलेशन शामिल नहीं है क्योंकि उनके कार्यक्रमों में कोई प्रतिबंध नहीं है. एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, "अधिकारी ने आगे यह भी कहा कि उप राष्ट्रपति अगले कुछ दिनों तक खुद को सीमित रखेंगे."

पेंस व्हाइट हाउस में कोरोनावायरस टास्क फोर्स का नेतृत्व करते हैं, लेकिन वह फिलहाल प्रशासन के एक ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय अपनाने होंगे. उनकी प्रेस सचिव केटी मिलर गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति