इमरान खान को झटका- अमेरिका ने कहा कर्ज लेकर पाकिस्तान चुका सकता है चीन का कर्ज, IMF सशर्त दें पैसा

नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में राहत पैकेज के लिए हुए समझौते की खबरों के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को " सशर्त " वित्तीय मदद देने पर जोर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान (Photo Credits: Getty Images)

वॉशिंगटन: नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में राहत पैकेज के लिए हुए समझौते की खबरों के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को " सशर्त " वित्तीय मदद देने पर जोर दिया है.

पाकिस्तान ने पिछले महीने 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज के लिए आईएमएफ के साथ समझौता किया था. इस राशि का उपयोग पाकिस्तान अपने वित्तीय संकट को दूर करने और धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में करेगा.

अमेरिका ने मुद्राकोष जैसे वैश्विक ऋणदाताओं को आगाह किया है कि पाकिस्तान वित्तीय मदद का उपयोग चीन से लिए कर्ज को चुकाने में कर सकता है.

अमेरिकी के विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी (दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों) एलिस जी वेल्स ने कहा , " सशर्त पैकेज को लेकर चर्चा है. हमें लगता है कि पाकिस्तान के लिए सशर्त आईएमएफ पैकेज उपयुक्त होगा. "

यह भी पढ़े- कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों से कहा- सरल जीवन अपनाकर बचाए पैसे, दूसरों के लिए बने उदाहरण

सांसदों के प्रश्न के जवाब में पिछले हफ्ते उन्होंने विदेश मामलों की उपसमिति को बताया , " अमेरिका को आईएमएफ पैकेज के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है , लेकिन आईएमएफ और पाकिस्तान सरकार एक समझौते पर पहुंचे हैं. "

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसे लेकर हमने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है.

वेल्स ने डॉ शकील अफरीदी की रिहाई तक पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलने वाले कर्ज में बाधा पहुंचाने की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया. शकील अफरीदी ओसामा बिन लादेन को ढूंढने में अमेरिकी एजेंसी सीआईए की मदद करने के आरोप में जेल में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स