कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है अमेरिका, 24 घंटो के भीतर 1,783 लोगों की मौत
कोरोना वायरस हर 24 घंटे के भीतर अमेरिका में हजारों लोगों की जान ले रहा है. इस वायरस का तोड़ न तो अमेरिका के पास है और नहीं किसी अन्य देश के पास. इस वक्त समूचा विश्व एक ऐसी बिमारी से लड़ रहा है जो इंसान के लिए काल बन गई है. सबसे से विकसित देश का तमगा लेने वाला अमेरिका भी इस वायरस के आगे पस्त नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटो के आंकड़े पर नजर डालें तो न्यूज एजेंसी AFP ने जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय का हवाला देते हुए लिखा कि अमेरिका में COVID19 से पिछले 24 घंटे में 1,783 लोगों की मौत हुई है. वहीं गुरुवार के दिन अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 2000 लोगों की जान गई थी. न्यूयॉर्क (New York) में कोरोना वायरस के कहर कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे अधिक है.

बता दें कि एपीएफ की रिपोर्ट पर नजर डालें तो अमेरिका में अबतक 15,774 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4,32,596 लोग इससे संक्रमित हैं. लगातार इन आंकड़ो में इजाफा हो रहा है. ऐसा नहीं है कि अमेरिका हाथ पर हाथ धरे बैठा है, यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश में फिलहाल कोरोना वायरस की 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है. फिलहाल अमेरिका के पास अब तक इस बिमारी से लड़ने का कोई तोड़ नहीं है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए अब तक 20 लाख (2 मिलियन) से अधिक टेस्ट कराए जा चुके हैं.
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस दुनियाभर में 88,500 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और लगभग 15 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है. पूरी दुनिया में इस महामारी से हुई सबसे अधिक मौतों के मामले में इटली के बाद अब अमेरिका दूसरे स्थान पर है. इटली में अब तक सर्वाधिक कुल 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस के कारण कई देशों ने लॉकडाउन लगा रखा है. लेकिन उसके बाद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).