विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के बीच किया आयरलैंड का दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) ने ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को आयरलैंड (Ireland) का दौरा किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के बीच किया आयरलैंड का दौरा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit- IANS)

डबलिन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) ने ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को आयरलैंड (Ireland) का दौरा किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का आयरलैंड का यह पहला आधिकारिक दौरा था.

स्थानीय टीवी चैनल की फुटेज में दिखाया गया कि राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन स्थानीय समयानुसार करीब 4.50 बजे शैनॉन हवाईअड्डे पर पहुंचा. आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर (Leo Varadkar) ने हवाईअड्डे पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलनिया ट्रंप का स्वागत किया. शैनॉन हवाईअड्डे पर एक 'शांति शिविर' स्थापित किया गया था.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फोड़ा जलवायु परिवर्तन का ठीकरा, कहा- भारत में अच्छी हवा और पानी तक नहीं है

जहां लोगों ने खासतौर पर पर्यावरण परिवर्तन से जुड़े मुद्दों को लेकर ट्रंप के आयरलैंड दौरे का विरोध किया. ट्रंप के खिलाफ सुनियोजित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए काउंटी क्लेयर में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. शैनॉन हवाईअड्डा और काउंटी क्लेयर में ही स्थित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).