विदेश

अमेरिकी व्‍हिस्‍की पर भारत लगा रहा है ज्यादा टैक्स: डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को आधा करके उन्होंने भारत के साथ ‘एक उचित समझौता’ किया है, लेकिन अमेरिकी व्हिस्की पर लगने वाले ‘उच्च शुल्क’ से वह अब भी नाखुश हैं.

अमेरिकी व्‍हिस्‍की पर भारत लगा रहा है ज्यादा टैक्स: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Image)

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को आधा करके उन्होंने भारत के साथ ‘एक उचित समझौता’ किया है, लेकिन अमेरिकी व्हिस्की पर लगने वाले ‘उच्च शुल्क’ से वह अब भी नाखुश हैं.

ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन के आयात पर भारत द्वारा लगाए जाने वाले उच्च आयात शुल्क को ‘अनुचित’ बताया था. उन्होंने अमेरिका आयात की जाने वाली भारतीय मोटरसाइकिल पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद पिछले साल फरवरी में भारत ने अमेरिका से आयात की जाने वाली हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत कर दिया था.

बृहस्पतिवार को पारस्परिक व्यापार अधिनियम पर व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने एक ग्रीन बोर्ड पर विभिन्न देशों के साथ किए जाने वाले व्यापार में गैर-पारस्परिक शुल्कों का उदाहरण पेश किया.

ट्रंप ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल के उदाहरण को ही देखें, भारत में इस पर आयात शुल्क 100 प्रतिशत था. मात्र दो मिनट की बातचीत में मैंने उनसे इसे 50 प्रतिशत करवा लिया. यह अभी भी 50 प्रतिशत है जबकि अमेरिका में आयात की जाने वाली मोटरसाइकिल पर मात्र 2.4 प्रतिशत शुल्क लगता है. लेकिन फिर भी यह एक उचित समझौता है.’’

हालांकि ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी शराब पर लगाए जाने वाले उच्च शुल्क पर नाराजगी जतायी.

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में बहुत ऊंचा शुल्क है. वे बहुत ज्यादा शुल्क लगाते हें. आप व्हिस्की को ही देख लें, भारत उस पर 150 प्रतिशत शुल्क लगाता है और हमें कुछ नहीं मिलता.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).