विदेश

अमेरिका भी हो रहा है मोदी का मुरीद, सांसद ब्रैड शर्मन ने सहयोगियों से पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने को कहा

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कांग्रेस के अपने सहयोगियों से इस महीने ह्यूस्टन में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है. 23 अगस्त को लिखे पत्र में शर्मन ने कहा कि ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में इस कार्यक्रम में 50,000 लोग शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का 30 करोड़ से अधिक लोगों तक प्रसारण किया जाएगा.

अमेरिका भी हो रहा है मोदी का मुरीद, सांसद ब्रैड शर्मन ने सहयोगियों से पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने को कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits- PTI)

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कांग्रेस के अपने सहयोगियों से इस महीने ह्यूस्टन में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है. डेली बीस्ट समाचार वेबसाइट ने कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन के हवाले से बुधवार को कहा, ‘‘भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर कांग्रेस के कॉकस के सह-अध्यक्ष के तौर पर मैं उम्मीद करता हूं कि आप ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने में शामिल होंगे.’’

23 अगस्त को लिखे पत्र में शर्मन ने कहा कि ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में इस कार्यक्रम में 50,000 लोग शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का 30 करोड़ से अधिक लोगों तक प्रसारण किया जाएगा. शर्मन ने अपने पत्र में कहा कि कार्यक्रम में मानवाधिकारों के बड़े नेताओं महात्मा गांधी और डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी सराहा जाएगा.

यह भी पढ़ें : ह्यूस्टन में ‘Howdy Modi’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए 40 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण, भारतीय समुदाय को 22 सितंबर को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

हाउडी मोदी नाम के इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय में खासा जोश देखा जा रहा है. आयोजकों ने 50,000 के पार जाने के बाद पंजीकरण बंद कर दिया है. डेली बीस्ट समाचार वेबसाइट ने कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन के हवाले से बुधवार को कहा, ‘‘भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर कांग्रेस के कॉकस के सह-अध्यक्ष के तौर पर मैं उम्मीद करता हूं कि आप ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने में शामिल होंगे.’’

23 अगस्त को लिखे पत्र में शर्मन ने कहा कि ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में इस कार्यक्रम में 50,000 लोग शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का 30 करोड़ से अधिक लोगों तक प्रसारण किया जाएगा.

शर्मन ने अपने पत्र में कहा कि कार्यक्रम में मानवाधिकारों के बड़े नेताओं महात्मा गांधी और डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी सराहा जाएगा. ‘‘हाउडी मोदी’’ नाम के इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय में खासा जोश देखा जा रहा है. आयोजकों ने 50,000 के पार जाने के बाद पंजीकरण बंद कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).