इराक: बगदाद में उच्च सुरक्षा वाले इलाके में रॉकेट से दो हमले

इस हमले के लगभग 24 घंटे पहले तेहरान ने इराकी अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए थे. उन अड्डों पर अमेरिकी बल और गठबंधन बल ठहरे हुए थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: ANI)

 US Iran Tussle: इराक की राजधानी बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन जोन में बुधवार को दो रॉकेट आकर गिरे. इस इलाके में अमेरिकी मिशन समेत अन्य देशों के दूतावास स्थित हैं. सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी. इस हमले के लगभग 24 घंटे पहले तेहरान ने इराकी अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए थे.उन अड्डों पर अमेरिकी बल और गठबंधन बल ठहरे हुए थे.

सैन्य अड्डों पर हमले ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का अमेरिका से बदला लेने के लिए किए गए थे. ग्रीन जोन में हमले के बाद सुरक्षा सायरन बजने लगे. बहरहाल,  बहरहाल, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है की ये हमला किसने किया है.

इस बीच बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया जिसमे उन्होंने कहा कि ईरान के मिसाइल हमले से उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है. ट्रंप ने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत कभी नहीं दी मिलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति

अमेरिका में नकली 'ओज़ेम्पिक' बेचने वाले 2 भारतीयों पर पुलिस का शिकंजा, चीन से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, हो सकती है 71 साल की सजा

H-1B Visa Rules: 'अमेरिकियों को नौकरी से निकाल कर विदेशी प्रतिभा नहीं ला सकते'; जेडी वेंस की अमेरिकी कंपनियों को दो टूक चेतावनी, भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें