अमेरिकी बार में खूनखराबा, 4 लोगों की मौत और 5 जख्मी- हमलावर फरार
अमेरिकी राज्य कंसास के कंसास सिटी स्थित एक बार में गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए यह तो बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हैं
वाशिंगटन: अमेरिकी (United States) राज्य कंसास के कंसास सिटी (Kansas City) स्थित एक बार में गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए यह तो बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हैं, परंतु इस बात की जानकारी नहीं दी कि घटना विशेषकर किस स्थान पर हुई.
पुलिस ने बीबीसी को बताया कि संदिग्ध लैटिन अमेरिकी मूल का व्यक्ति घटना के बाद से फरार है. संदिग्ध के बारे में और अन्य जानकारियों का पता नहीं चल पया है. उसके ऐसा करने के पीछे के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, शहर के केंद्र में स्थित एक बार टकीला केसी में हुई गोलीबारी के दौरान व्यक्ति ने हैंडगन का इस्तेमाल किया.
यह घटना कुछ हफ्तों पहले टेक्सास में हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सामने आई है, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी. इस साल अमेरिका में गोलीबारी के 40 बड़े मामले सामने आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

