अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा- सऊदी अरब और युएई के खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सुरक्षा बलों को भेजा जाएगा

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरातके आग्रह पर अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सुरक्षा बल भेजेगा. सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद यह कदम उठाए जा रहे हैं. अमेरिका इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराता है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (Photo Credits : Twitter)

वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (Defense Minister Mark Asper) ने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के आग्रह पर अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सुरक्षा बल भेजेगा. सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद यह कदम उठाए जा रहे हैं. अमेरिका इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराता है.

पेंटागन प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि जून में अमेरिकी स्पाई ड्रोन पर हमला, ब्रिटेन के तल टैंकर को जब्त किया जाना और पिछले शनिवार को सऊदी के दो प्रतिष्ठानों पर हमला ‘नाटकीय रूप से ईरान की बढ़ी हुए आक्रमकता को दिखाता है.’

यह भी पढ़ें : तेल संयंत्रों पर हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच सऊदी अरब और UAE का दौरा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन संग कर सकते हैं द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

उन्होंने कहा कि ईरान की आक्रमकता को रोकने के लिए सऊदी अरब ने अपने अहम प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद का आग्रह किया है.

एस्पर ने कहा, ‘‘सऊदी अरब के आग्रह के प्रतिक्रियास्वरूप राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों की तैनाती की मंजूरी दे दी जो मूल तौर पर रक्षात्मक होगी और उसका ध्यान मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल सुरक्षा पर होगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\