संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने COVID19 से निपटने के लिए गलत सूचनाओं से लड़ने का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोविड-19 महामारी के बारे में गलत सूचनाओं से लोगों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए संयुक्त प्रयास करने का आहवान किया है. इस मौके पर उन्होंने इन गलत सूचनाओं से लड़ने में मीडिया, प्रभावी लोगों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के महत्व को भी बताया.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo Credits : IANS)

संयुक्त राष्ट्र, 24 सितंबर: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने कोविड-19 महामारी के बारे में गलत सूचनाओं से लोगों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए संयुक्त प्रयास करने का आहवान किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के इंफोडेमिक मैनेजमेंट कार्यक्रम में गुटेरेस ने कहा, "कोविड-19 केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है-यह एक संचार आपात स्थिति भी है. यह वायरस दुनिया भर में फैल गया है. गलत और खतरनाक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैले, जिसने लोगों को भ्रमित-गुमराह किया और उन्हें गलत सलाहें दीं."

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यह भी कहा, "इन मारक झूठ ने यह भी सुनिश्चित किया कि वे वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित सलाहों और स्वास्थ्य मार्गदर्शन की तुलना में ज्यादा तेजी से फैले और लोगों को हर जगह उपलब्ध रहे. यह स्थिति ऐसे में और भयावह हो जाती है जब हम कोविड-19 के लिए प्रभावी वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं."

यह भी पढ़ें: Coronavirus Pandemic: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- कोरोना वायरस महामारी के कारण नए संघर्षों का खतरा हो रहा है पैदा

इस मौके पर उन्होंने इन गलत सूचनाओं से लड़ने में मीडिया, प्रभावी लोगों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के महत्व को भी बताया. उन्होंने कहा, "हम एक साथ मिलकर ही लोगों को सही सूचनाएं पहुंचाकर इस महामारी से उबर सकेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड